
देवधर साहू गुरुर
नगर पंचायत पलारी में रविवार को शिरोमणि भक्त गुहा निषाद राज जयंती का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मां की शक्तियों द्वारा कलश धारण कर शोभायात्रा से हुई। इसके समापन समारोह के मुख्य अतिथि राकेश यादव जिला मुख्य आयुक्त स्काउट गाइड बालोद थे। अध्यक्षता खेमलाल देवांगन जी अध्यक्ष भाजपा मंडल सनौद ने की।
विशेष अतिथि के रूप में लक्ष्मी अशोक साहू सभापति जिला पंचायत बालोद, तेजराम साहू सभापति जिला पंचायत बालोद, डॉ हरिकृष्ण गंजीर सभापति जनपद पंचायत गुरुर, लखनलाल गुरुपंच पूर्व संचालक छत्तीसगढ़ श्रम कल्याण बोर्ड रायपुर, नंदकुमार साहू प्राधिकृत अधिकारी सेवा सरकारी समिति पलारी, मनीष साहू अध्यक्ष भाजपा युवा मोर्चा गुरुर, गजेंद्र महम्मला उपाध्यक्ष भाजपा मंडल गुरुर, केआर निषाद अध्यक्ष तहसील निषाद समाज गुरुर, त्रिभुवन सोनबेर अध्यक्ष भाजपा युवा मोर्चा पलारी, तेजराम साहू अध्यक्ष शीतला मंदिर ट्रस्ट पलारी उपस्थित थे।
कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान श्री रामचंद्र के चरणों में चरण स्पर्श कर किया गया। ग्रामीण निषाद समाज एवं समस्त नगर पंचायत वासी पलारी रामेश्वर निषाद अध्यक्ष एवं समस्त पदाधिकारी गण पर क्षेत्रीय निषाद समाज सनौद के मार्गदर्शन में यह कार्यक्रम संपन्न हुआ।
मुख्य अतिथि राकेश यादव जी ने कहा कि निषाद समाज मेरे लिए बहुत प्रिय समाज है और मैं निषाद समाज को ऊंचा उठाने के लिए बहुत अच्छे ढंग से काम करूंगा। उन्होंने निषाद समाज द्वारा मांग किए गए टीना सेड एवं शौचालय निर्माण के लिए 15 लाख की राशि स्वीकृत की।
इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम, समाज की प्रतिभावान छात्र-छात्राओं एवं सामाजिक बंधुओं का सम्मान किया गया। सभी ग्राम के ग्राम प्रमुख गण और नगर पंचायत पलारी के समस्त वरिष्ठ जन उपस्थित थे।
कार्यक्रम के दौरान निषाद समाज के लोगों ने अपनी संस्कृति और परंपराओं का प्रदर्शन किया। इस अवसर पर विभिन्न प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिसमें निषाद समाज के लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
निषाद समाज के लोगों ने कहा कि यह कार्यक्रम उनके लिए बहुत महत्वपूर्ण है और वे इसे हर साल मनाते हैं। उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम उनके समाज को एकजुट करने और उनकी संस्कृति को बढ़ावा देने का एक अच्छा अवसर है।
कार्यक्रम के समापन पर मुख्य अतिथि राकेश यादव जी ने कहा कि वे निषाद समाज के विकास के लिए हमेशा तत्पर रहेंगे और उनके समाज को ऊंचा उठाने के लिए काम करेंगे।




