श्रमिक जन संवाद में उमड़ा जनसैलाब, हितग्राहियों को मिली 1.37 करोड़ रुपये से अधिक की सौगात

Picture of Deepak Vaishnava

Deepak Vaishnava

FOLLOW US:

SHARE:

Spread the love

➡️श्रम कल्याण मंडल अध्यक्ष योगेश दत्त मिश्रा ने की अध्यक्षता, श्रमिकों को योजनाओं से सीधे जोड़ने की बड़ी पहल।

जांजगीर | 17 फरवरी 2026 जिला ऑडिटोरियम जांजगीर में आज श्रमिक जन संवाद एवं श्रमिक सम्मेलन का भव्य आयोजन किया गया। छत्तीसगढ़ श्रम कल्याण मंडल के अध्यक्ष श्री योगेश दत्त मिश्रा की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम में शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी साझा की गई। इस अवसर पर जिले के पात्र हितग्राहियों को विभिन्न योजनाओं के तहत कुल 1 करोड़ 37 लाख 2 हजार 294 रुपये की सहायता राशि वितरित की गई।

श्रमिकों का कल्याण शासन की प्राथमिकता: योगेश दत्त मिश्रा

​सम्मेलन को संबोधित करते हुए अध्यक्ष श्री योगेश दत्त मिश्रा ने कहा कि विभाग की प्राथमिकता श्रमिकों को शासन की योजनाओं का सीधा लाभ पहुँचाना है। उन्होंने इस आयोजन को एक महत्वपूर्ण पहल बताते हुए कहा कि ऐसे संवाद कार्यक्रमों से श्रमिकों में जागरूकता बढ़ेगी और वे योजनाओं का अधिक लाभ उठा सकेंगे।

प्रमुख हस्तियों की रही मौजूदगी

​कार्यक्रम में पूर्व विधायक श्री चुन्नीलाल साहू सहित श्री नंदकुमार चौधरी, विकास शर्मा, पंकज अग्रवाल, अनिल शर्मा, हितेश यादव, पुष्पेंद्र प्रताप सिंह, श्रीमती इंद्रावती जांगड़े और संजय शर्मा जैसे गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। इनके साथ ही बड़ी संख्या में विभागीय अधिकारी और श्रमिक भी सम्मेलन का हिस्सा बने।

Deepak Vaishnava
Author: Deepak Vaishnava

.

Leave a Comment