
राजनांदगांव: कलेक्टर ने कुपोषण दूर करने एवं आंगनबाड़ी केन्द्रों में सक्रिय रूप से कार्य करने पर कार्यकर्ताओं को किया सम्मानित

राजनांदगांव, 11 मार्च 2026।
कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव ने जिले में कुपोषण की समस्या को दूर करने तथा आंगनबाड़ी केन्द्रों के बेहतर संचालन में सक्रियतापूर्वक कार्य करने वाली आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
🌟 इन दीदियों का हुआ गौरवपूर्ण सम्मान:
श्रीमती फुलेश्वरी साहू
श्रीमती पुष्पा साहू
श्रीमती उमेश्वरी साहू
कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव ने कहा कि कुपोषण मुक्त समाज के निर्माण में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण भूमिका है। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा बच्चों, माताओं एवं गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य एवं पोषण के लिए किए जा रहे प्रयास सराहनीय हैं। उन्होंने कहा कि आंगनबाड़ी केन्द्रों में नियमित गतिविधियों के संचालन तथा पोषण संबंधी जागरूकता के माध्यम से कुपोषण को कम करने में महत्वपूर्ण योगदान मिल रहा है।
📌 पोट्ठ लईका पहल अभियान
कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं से चर्चा कर उनके कार्यों की जानकारी भी ली। कार्यकर्ता द्वारा बताया गया कि आंगनबाड़ी केन्द्र में प्रत्येक गुरूवार को पोट्ठ लईका पहल अभियान के अंतर्गत पालक चौपाल का आयोजन किया जाता है। इस दौरान अभिभावकों, गर्भवती महिलाओं एवं किशोरी बालिकाओं को पौष्टिक आहार, स्वास्थ्य एवं पोषण संबंधी जानकारी दी जाती है। इस अभियान से लोगों में जागरूकता बढ़ी है तथा कुपोषण दूर करने में सकारात्मक परिणाम प्राप्त हो रहे हैं।
कलेक्टर ने उत्कृष्ट कार्य करने वाली आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया तथा आगे भी इसी प्रकार समर्पण के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर सीईओ जिला पंचायत सुश्री सुरूचि सिंह, अपर कलेक्टर श्री प्रेमप्रकाश शर्मा सहित संबंधित विभाग के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।
1stkhabar24.in
सच के साथ, आपकी अपनी न्यूज़ पोर्टल
सम्पादक: दीपक कुमार वैष्णव | राजनांदगांव (छत्तीसगढ़)
Author: Deepak Vaishnava
.



