​राजनांदगांव: कलेक्टर ने सोलर ऊर्जा अपनाने वाले हितग्राहियों को किया सम्मानित, अब घर का बिजली बिल आएगा शून्य

Picture of Deepak Vaishnava

Deepak Vaishnava

FOLLOW US:

SHARE:

Spread the love
1stkhabar24 Logo
बड़ी खबर: बिजली बिल से मुक्ति

राजनांदगांव : कलेक्टर ने प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना से लाभान्वित हितग्राहियों का प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित

PM Surya Ghar Beneficiaries Honored

राजनांदगांव, 11 मार्च 2026।

कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव ने प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के अंतर्गत सौर ऊर्जा को बढ़ावा देने तथा योजना के सफल क्रियान्वयन में सहयोग देने वाले हितग्राहियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।

🌟 इन हितग्राहियों का हुआ विशेष सम्मान:

अटल आवास कंचनबाग
श्रीमती अंजुम अली

प्रशस्ति पत्र द्वारा सम्मानित

ग्राम भोथीपार कला
श्री विष्णुराम साहू

प्रशस्ति पत्र द्वारा सम्मानित

कलेक्टर श्री यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के माध्यम से नागरिकों को सस्ती एवं स्वच्छ ऊर्जा उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की गई है। योजना के तहत घरों की छतों पर सोलर रूफटॉप स्थापित कर उपभोक्ताओं को बिजली बिल में राहत मिल रही है तथा पर्यावरण संरक्षण को भी बढ़ावा मिल रहा है। उन्होंने नागरिकों से भी इस योजना का अधिक से अधिक लाभ लेने कहा।

हितग्राहियों ने बताया कि सोलर रूफटॉप लगवाने से उनका बिजली बिल शून्य हो गया है और बिजली अधिक उत्पादन होने से बिजली यूनिट की भी बचत हो रही है। पहले लगभग 1000 रूपए तक बिजली बिल आता था, लेकिन अब उन्हें बिजली के बिल से बड़ी राहत मिली है तथा स्वच्छ ऊर्जा के उपयोग को बढ़ावा मिला है। उन्होंने इस योजना को नागरिकों के लिए लाभकारी बताते हुए शासन के प्रति आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर सीईओ जिला पंचायत सुश्री सुरूचि सिंह, अपर कलेक्टर श्री प्रेमप्रकाश शर्मा सहित संबंधित विभाग के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

1stkhabar24.in

सटीक जानकारी, सबसे पहले आप तक

सम्पादक: दीपक कुमार वैष्णव
राजनांदगांव (छत्तीसगढ़)

Deepak Vaishnava
Author: Deepak Vaishnava

.

Leave a Comment