छुरिया और घुमका में 108 एम्बुलेंस सेवा फिर से शुरू, कलेक्टर के निर्देश पर सुधरा ब्रेकडाउन

Picture of Deepak Vaishnava

Deepak Vaishnava

FOLLOW US:

SHARE:

Spread the love
1stkhabar24 Logo
🚑 आपातकालीन सेवा अपडेट

छुरिया एवं घुमका क्षेत्र के लिए बड़ी राहत: 108 एम्बुलेंस सेवा पुनः शुरू, मरीजों को मिलेगा जीवनदान

108 Ambulance Service Chhuria
Ambulance Restarted

राजनांदगांव अपडेट

कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव की अध्यक्षता में आयोजित जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में दिए गए निर्देशों के पालन में सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र छुरिया एवं घुमका में 108 एम्बुलेंस सेवा का पुनः संचालन शुरू कर दिया गया है।

पूर्व में दोनों स्थानों की एम्बुलेंस ब्रेकडाउन की स्थिति में थी, जिसे सुधारकर पुनः चालू किया गया है। अब यह एम्बुलेंस क्षेत्र के नागरिकों को आपातकालीन स्थिति में स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराएगी।

108 एम्बुलेंस सेवा के पुनः संचालन से छुरिया एवं घुमका क्षेत्र के मरीजों को समय पर अस्पताल पहुंचाने में सुविधा होगी तथा आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाएं और अधिक सुलभ हो सकेंगी। प्रशासन के इस निर्णय से ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति लोगों का भरोसा बढ़ा है।

1stkhabar24.in

“जन-जन की आवाज, आपकी अपनी न्यूज”

सम्पादक: दीपक कुमार वैष्णव
राजनांदगांव (छत्तीसगढ़)

Deepak Vaishnava
Author: Deepak Vaishnava

.

Leave a Comment