डोंगरगांव नगर पंचायत कार्यालय में उप अभियंता से मारपीट, हंगामा करने वाला आरोपी हरिशंकर साहू गिरफ्तार

Picture of Deepak Vaishnava

Deepak Vaishnava

FOLLOW US:

SHARE:

Spread the love
डोंगरगांव क्राइम ब्रेकिंग | 26 मई 2026
डोंगरगांव। शासकीय दफ्तरों में घुसकर सरकारी काम में बाधा डालने और अधिकारियों से बदसलूकी करने वाले तत्वों के खिलाफ पुलिस ने कड़ा रुख अख्तियार कर लिया है। इसी कड़ी में थाना डोंगरगांव पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए नगर पंचायत कार्यालय के भीतर घुसकर हंगामा करने वाले एक आरोपी को चंद घंटों में गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने दफ्तर के भीतर शासकीय कार्य कर रहे उप अभियंता (सब-इंजीनियर) के साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट की वारदात को अंजाम दिया था।

Dongargaon Police Arrested Government Officer Assault Accused

फोटो: 1st Khabar 24 (शासकीय कार्य में बाधा और मारपीट के आरोपी को जेल भेजती डोंगरगांव पुलिस)

🚨 गिरफ्तार आरोपी का पूरा विवरण

नाम: हरिशंकर साहू
पिता का नाम: हीराराम साहू
उम्र: 34 साल
निवासी: वार्ड नंबर 13, मटिया, थाना डोंगरगांव, जिला राजनांदगांव (छ.ग.)।
कानूनी धाराएं: अपराध क्रमांक 188/2026, धारा 296, 115(2), 351(2), 121(1) बीएनएस (BNS) के तहत केस दर्ज।

बिल भुगतान की बात को लेकर दफ्तर में किया खूनी ड्रामा:
डोंगरगांव थाने से मिली जानकारी के अनुसार, प्रार्थी कृपाराम बर्मन (उम्र 56 वर्ष) ने थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। प्रार्थी नगर पंचायत डोंगरगांव में उप अभियंता के पद पर पदस्थ हैं। वे दिनांक 25.05.2026 को दोपहर लगभग 03:30 बजे अपने कार्यालय कक्ष में बैठकर जरूरी शासकीय कार्य निपटा रहे थे। तभी अचानक आरोपी हरिशंकर साहू उनके कक्ष में दाखिल हुआ।इसके बाद आरोपी किसी पुराने बिल भुगतान की बात को लेकर उप अभियंता से विवाद करने लगा। बात इतनी बढ़ गई कि आरोपी दफ्तर के भीतर ही जोर-जोर से अश्लील गालियां बकने लगा। जब अधिकारी ने उसे शांत रहने को कहा, तब आरोपी ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी। इसके साथ ही उसने आव देखा न ताव और उप अभियंता पर हाथ व मुक्कों से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। इस अचानक हुए हमले से प्रार्थी को काफी चोटें आई हैं।

⚖️ आरोपी ने कबूला जुर्म, कोर्ट के आदेश पर भेजा गया जेल:
सरकारी अधिकारी पर हमले की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। इस गंभीर मामले की जानकारी तुरंत वरिष्ठ अधिकारियों को दी गई। इसके बाद राजनांदगांव पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा, एएसपी कीर्तन राठौर एवं सीएसपी श्रीमती मंजूलता बाज के दिशा-निर्देश पर थाना प्रभारी व प्रशिक्षु आईपीएस आदित्य कुमार के नेतृत्व में पुलिस की एक विशेष टीम गठित की गई।…

👮‍♂️ इस त्वरित कार्रवाई में इनकी रही मुख्य भूमिका:
शासकीय अधिकारी पर हमला करने वाले आरोपी को दबोचने में डोंगरगांव थाना प्रभारी व प्रशिक्षु भापुसे (IPS) आदित्य कुमार, निरीक्षक आशीर्वाद राहटगांवकर और प्रधान आरक्षक सुरेश राजपूत की भूमिका बेहद सराहनीय व महत्वपूर्ण रही।

🎙️ संपादक: दीपक वैष्णव  |  📲 व्हाट्सएप सूचना नंबर: 7803030002
फर्स्ट खबर 24 न्यूज़ डेस्क
Deepak Vaishnava
Author: Deepak Vaishnava

.

Leave a Comment

Read More