राजनांदगांव। जिले के शिक्षित और बेरोजगार युवाओं के लिए रोजगार पाने का एक बड़ा और सुनहरा अवसर सामने आया है. जिला प्रशासन और रोजगार विभाग के समन्वय से एक वृहद प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन होने जा रहा है. इसी कड़ी में, आगामी 10 जून 2026 को जिला स्तरीय रोजगार मेले का भव्य आयोजन किया जाएगा. यह मेला सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम आदर्श महाविद्यालय सोमनी (राजनांदगांव) के परिसर में आयोजित होगा. इस मेले में प्रतिष्ठित प्राइवेट कंपनियों द्वारा युवाओं का सीधे चयन किया जाएगा.
मेले में शामिल होने के लिए यह प्रक्रिया है अनिवार्य
उप संचालक रोजगार ने इस संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए हैं. रोजगार मेला में शामिल होने वाले इच्छुक आवेदकों को ई-रोजगार पोर्टल पर ऑनलाईन आवेदन करना अनिवार्य किया गया है. इसके साथ ही, सभी आवेदकों को निर्धारित तिथि, समय एवं स्थल पर स्वयं उपस्थित होना होगा. युवाओं को अपने साथ शैक्षणिक योग्यता के सम्पूर्ण मूल प्रमाण पत्र, पहचान पत्र, और 2 पासपोर्ट साइज फोटो अनिवार्य रूप से लेकर आना होगा.
जानिए किस कंपनी में किन पदों पर होगी भर्ती (पूरा ब्योरा)
इस जिला स्तरीय रोजगार मेला में विभिन्न नियोजक व प्राइवेट कंपनियों द्वारा कुल 954 पदों पर सीधी भर्ती की जाएगी. कंपनियों और पदों का पूरा प्रामाणिक विवरण सीधे तौर पर इस प्रकार है:
• अशरव फाउण्डेशन व अशरव सिक्यूरिटी एण्ड एच आर सर्विस प्राईवेट लिमिटेड: इसके तहत एचआर एक्सीक्यूटिव के 5 पद, नर्सिंग असिस्टेंट के 100 पद, बेबी सीटर (केवल महिला) के 10 पद, हाऊस कीपिंग स्टॉफ के 200 पद, एकाउंट एक्सीक्यूटिव के 5 पद, सिक्यूरिटी गार्ड (केवल पुरूष) के 150 पद एवं सिक्यूरिटी सुपरवाईजर (केवल पुरूष) के 25 पदों पर भर्ती होगी.
• पीएसआर लाईफ सॉलूशन: इस संस्थान द्वारा इन्श्योरेंन्स एडवाईजर के 50 पदों पर भर्ती की जाएगी.
• एनवीके आईटी सॉलूशन एण्ड सिक्यूरिटी प्राईवेट लिमिटेड: यहाँ मशीन ऑपरेशन के 50 पद एवं हेल्पर के 200 पदों पर युवाओं का चयन किया जाएगा.
• वेदांता स्किल स्कूल लर्ननेट स्किल लिमिटेड: इनके द्वारा होटल मैनेजमेंट के 30 पद, सोलर सिस्टम इंस्टॉलर के 25 पद एवं फिटर के 20 पदों पर भर्ती ली जाएगी.
• पुस्कल एग्रोटेक लिमिटेड: इस कंपनी द्वारा एग्रीकल्चर ऑफिसर (केवल पुरूष) के 4 पद, सेल्स ऑफिसर (केवल पुरूष) के 20 पद एवं सेल्स रिप्रेसेंटेटिव (केवल पुरूष) के 20 पदों पर नियुक्ति की जाएगी.
• मोना इंटरप्राइजेस: यहाँ मार्केटिंग एक्सीक्यूटिव (केवल पुरूष) के 10 पदों पर भर्ती होगी.
• ग्लोबल एचआर सॉलूशन एण्ड जॉब कन्सलटेंसी: इस फर्म द्वारा असिस्टेंट मैनेजर ट्रेनी के 15 पद एवं डिप्टी एडवाईजर के 15 पदों पर सीधी भर्ती की जाएगी.
युवाओं से अपील: रोजगार विभाग ने राजनांदगांव, डोंगरगांव, छुरिया सहित जिले भर के पात्र एवं योग्य बेरोजगार युवाओं से अपील की है कि वे इस वृहद अवसर का लाभ उठाएं और समय पर सोमनी आत्मानंद कॉलेज परिसर पहुंचकर प्लेसमेंट प्रक्रिया में हिस्सा लें.
इसे भी पढ़ें:



