राजनांदगांव में पानी टंकी के पास गांजा बेचते पकड़ाया तस्कर, कोतवाली और सायबर सेल का बड़ा एक्शन

Picture of Deepak Vaishnava

Deepak Vaishnava

FOLLOW US:

SHARE:

Spread the love
राजनांदगांव  | 29 मई 2026
राजनांदगांव। जिले को सूखा नशा, प्रतिबंधित नशीली दवाओं और अवैध गांजा तस्करी से मुक्त कराने के लिए पुलिस प्रशासन का प्रहार लगातार जारी है। इसी सिलसिले में थाना सिटी कोतवाली एवं जिला सायबर सेल राजनांदगांव की संयुक्त टीम ने लखोली क्षेत्र में दबिश देकर सूखे नशे के खिलाफ एक और बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने बैगापारा पानी टंकी के पास अवैध रूप से गांजा बेचने के लिए ग्राहक तलाश रहे एक शातिर तस्कर को रंगे हाथों धर दबोचा। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से भारी मात्रा में मादक पदार्थ गांजा बरामद कर उसे सलाखों के पीछे भेज दिया है।
Kotwali Police and Cyber Cell Arrested Ganja Smuggler Rajnandgaon

फोटो: 1st Khabar 24 (लखोली बैगापारा में गांजा बेचते रंगे हाथों पकड़े गए आरोपी को जेल भेजती कोतवाली व सायबर सेल पुलिस)

🚨 जप्त मादक पदार्थ एवं कानूनी कार्रवाई का विवरण

मादक पदार्थ गांजा: कुल वजन 2.920 किलोग्राम जप्त।
अनुमानित बाजार मूल्य: ₹30,000/- (तीस हजार रुपये)।
मुकदमा विवरण: अपराध क्रमांक 280/2026, धारा 20(बी) एनडीपीएस (NDPS) एक्ट।
वर्तमान स्थिति: आरोपी को न्यायालय के आदेश पर न्यायिक रिमांड पर सीधे जिला जेल भेजा गया।

👤 गिरफ्तार गांजा तस्कर का प्रोफाइल:

नाम: मोहम्मद रजा

पिता का नाम: अब्दुल अजीज (उम्र 32 साल)

निवासी: पठानपारा, थाना बसंतपुर के पीछे, जिला राजनांदगांव (छ.ग.)

मुखबिर की सूचना पर लखोली के शिव चबूतरे के पास घेराबंदी:
कोतवाली पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा के सख्त निर्देश, एएसपी कीर्तन राठौर तथा सीएसपी श्री अलेक्जेण्डर किरों के कुशल मार्गदर्शन में अवैध नशे के सौदागरों के खिलाफ विशेष धरपकड़ अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के दौरान पुलिस को मुखबिर से पुख्ता सूचना मिली कि लखोली स्थित बैगापारा पानी टंकी के सामने, शिव चबूतरा के पास एक व्यक्ति चाकलेटी रंग के थैले में संदिग्ध सामान रखकर ग्राहक की तलाश कर रहा है।

इस सूचना पर कोतवाली थाना प्रभारी निरीक्षक उपेंद्र कुमार शाह और सायबर सेल प्रभारी निरीक्षक विनय कुमार पम्मार के संयुक्त नेतृत्व में पुलिस टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर रणनीतिक घेराबंदी की। पुलिस को देखकर भागने का प्रयास कर रहे संदिग्ध मोहम्मद रजा को जवानों ने दौड़ाकर पकड़ा। जब उसके पास मौजूद चाकलेटी रंग के थैले की तलाशी ली गई, तो उसके अंदर सफेद झिल्ली में लिपटा हुआ 2.920 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने तौल व कागजी कार्रवाई के बाद माल जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

⚠️ राजनांदगांव पुलिस की कड़ी चेतावनी:
जिला पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट संदेश दिया है कि युवाओं के भविष्य को अंधकार में धकेलने वाले नशीली दवाइयां, नशीले टेबलेट, अवैध शराब और गांजा बिक्री में संलिप्त लोगों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। ऐसे समाजविरोधी तत्वों और उनके मददगारों के खिलाफ कोतवाली एवं सायबर सेल की संयुक्त दंडात्मक कार्रवाई आगे भी लगातार और बेहद आक्रामक ढंग से जारी रहेगी।
👮‍♂️ इस त्वरित कार्रवाई में शामिल रही टीम:
सफलतापूर्वक कार्रवाई को अंजाम देने में कोतवाली थाना प्रभारी निरीक्षक उपेन्द्र कुमार शाह, उपनिरीक्षक राधेश्याम जूर्री, प्रधान आरक्षक संदीप चौहान, आरक्षक सुरेश भोई, चंद्रशेखर प्रेर्मी सहित सायबर सेल प्रभारी निरीक्षक विनय कुमार पम्मार एवं उनके समस्त जांबाज स्टाफ की सराहनीय और मुख्य भूमिका रही।
🎙️ संपादक: दीपक वैष्णव  |  📲 व्हाट्सएप सूचना नंबर: 7803030002
फर्स्ट खबर 24 न्यूज़ डेस्क
Deepak Vaishnava
Author: Deepak Vaishnava

.

Leave a Comment

Read More