
फोटो: 1st Khabar 24 (चोरी की बाइक और फर्जी नंबर प्लेट के साथ आरोपी को गिरफ्तार करती लालबाग थाना पुलिस)
🚨 जप्त वाहन एवं कानूनी कार्रवाई का विवरण:
• बरामद वाहन: होंडा शाइन मोटरसाइकिल (वास्तविक नंबर: CG 08 BB 0294).
• लगाई गई फर्जी नंबर प्लेट: CG 08 SN 4787.
• दर्ज मुकदमा: अपराध क्रमांक 138/2026, धारा 303(2) बीएनएस।
• जोड़ी गई नई धाराएं: साक्ष्य छिपाने व पहचान बदलने हेतु धारा 336(3), 238 एवं 3(5) बीएनएस।
👤 गिरफ्तार आरोपी एवं फरार साथी का विवरण:
गिरफ्तार आरोपी: लोकेश वैष्णव पिता तोरण दास वैष्णव (उम्र 27 वर्ष), निवासी बजरंग चौक वार्ड नंबर 07, शंकरपुर, जिला राजनांदगांव।
फरार सह-आरोपी: मिथुन वैष्णव (आरोपी का भाई – गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम रवाना)।
पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा के सख्त निर्देश एवं एएसपी श्री कीर्तन राठौर के मार्गदर्शन में लालबाग पुलिस की टीम गश्त पर थी। इसी दौरान प्रार्थी की रिपोर्ट पर जांच जारी थी, जिसकी होंडा शाइन बाइक बीते 5 अप्रैल 2026 को ग्राम बनभेड़ी के पास से चोरी हो गई थी। विवेचना के दौरान पुलिस को मुखबिर से पुख्ता सूचना मिली कि एक संदिग्ध व्यक्ति चोरी की बाइक लेकर नया शराब भट्ठी क्षेत्र में घूम रहा है।सूचना मिलते ही लालबाग थाना प्रभारी निरीक्षक रमेश पटेल के नेतृत्व में पुलिस टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर रणनीतिक घेराबंदी की और संदिग्ध लोकेश वैष्णव को धर दबोचा। कड़ाई से पूछताछ करने पर आरोपी ने अपने भाई मिथुन वैष्णव के साथ मिलकर मोटरसाइकिल चोरी करने का जुर्म कबूल कर लिया। जब पुलिस ने बाइक के दस्तावेजों की जांच की तो पता चला कि पकड़े जाने के डर से आरोपियों ने उस पर फर्जी नंबर प्लेट (CG 08 SN 4787) लगा दी थी। पुलिस ने माल जप्त कर आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया है।
त्वरित कार्रवाई करते हुए चोर को दबोचने में थाना प्रभारी लालबाग निरीक्षक रमेश पटेल, सहायक उपनिरीक्षक अश्वनी यदु, आरक्षक राकेश धुर्वे, कमल किशोर यादव तथा थाना कोतवाली स्टाफ की सराहनीय और विशेष भूमिका रही।
फर्स्ट खबर 24 न्यूज़ डेस्क




