संपादक दीपक वैष्णव
फोटो: 1st Khabar 24 (लालबाग पुलिस की गिरफ्त में मवेशी तस्कर और जप्त वाहन)
कार से पायलेटिंग, पिकअप में ठूंस-ठूंस कर भरे थे मवेशी
थाना प्रभारी निरीक्षक रमेश पटेल के नेतृत्व में लालबाग पुलिस टीम ने ट्रांसपोर्ट नगर चौक पेंड्री के पास स्थानीय लोगों के सहयोग से घेराबंदी की। इस दौरान छत्तीसगढ़ से महाराष्ट्र की ओर जा रही एक अशोक लीलैंड पिकअप और उसकी पायलेटिंग कर रही होंडा अमेज कार को हिकमतअमली से रोका गया। पिकअप की तलाशी लेने पर उसमें 04 नग भैंसों को क्रूरतापूर्वक बिना चारा-पानी के ठूंस-ठूंस कर भरा गया था, जिन्हें बुचड़खाना ले जाया जा रहा था।
जप्त सामग्रियों का विवरण (कुल कीमती ₹14,06,500/-):
- 04 नग मवेशी: कीमती लगभग ₹80,000/-
- अशोक लीलैंड पिकअप (MH 49 BZ 9132): कीमती ₹10,00,000/-
- होंडा अमेज कार (MH 02 CW 5753): कीमती ₹3,00,000/-
- 05 नग मोबाइल फोन: कीमती ₹26,500/-
नागपुर (महाराष्ट्र) के 04 आरोपी गिरफ्तार:
- नितेश शिवरतन भंवरिया (36 वर्ष): निवासी वीएचबी कॉलोनी, शांति नगर, नागपुर।
- शाहरुख खान (31 वर्ष): निवासी डॉ. अंबेडकर मार्ग, ताज नगर, पांचपावली, नागपुर।
- मोहम्मद मुबाशिर (30 वर्ष): निवासी शिवाजी रोड, पांचपावली, जिला नागपुर।
- मोहम्मद साजिद (38 वर्ष): निवासी डॉ. शेख बुनकर कॉलोनी, कामठी, थाना कान्हन, नागपुर।
थाना लालबाग द्वारा पकड़े गए चारों आरोपियों के खिलाफ अपराध धारा – 4, 6, 10 छत्तीसगढ़ कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम एवं 11(1)(घ), 11(1)(ज) पशु क्रूरता निवारण अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध कर मामला विवेचना में लिया गया है। आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेजा जा रहा है। पुलिस इस रैकेट में संलिप्त अन्य आरोपियों की भी सरगर्मी से तलाश कर रही है।
सम्बंधित खबर पढ़ें:
👉 राजनांदगांव: स्वामित्व योजना से मिला मालिकाना हक, साल्हे शिविर में बंटे अधिकार अभिलेख पत्र




