डोंगरगांव, (1stkhabar24), 02 मार्च 2026: होली के पावन पर्व पर आम जनता की सुरक्षा और कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु राजनांदगांव पुलिस पूरी तरह मुस्तैद है। पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार असामाजिक तत्वों पर नकेल कसने की मुहिम के तहत डोंगरगांव पुलिस ने सार्वजनिक स्थान पर चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
बस स्टैंड पर फैला रहा था दहशत:
पुलिस को सूचना मिली कि पुराना बस स्टैंड डोंगरगांव के पास एक व्यक्ति धारदार चाकू लेकर घूम रहा है, जिससे राहगीरों में भय का माहौल है। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी निरीक्षक आशीर्वाद राहटगांवकर के नेतृत्व में पुलिस टीम ने घेराबंदी कर आरोपी को धर दबोचा।
आरोपी की पहचान और कार्यवाही:
आरोपी की पहचान दीपक डोंगरे (उम्र 50 साल), निवासी प्रभात नगर राजनांदगांव के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से स्टील का नुकीला चाकू बरामद किया है। आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 63/26 धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत कार्यवाही कर उसे न्यायिक अभिरक्षा में न्यायालय पेश किया गया है।
डोंगरगांव पुलिस ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि त्यौहार के दौरान शांति भंग करने वाले किसी भी असामाजिक तत्व को बख्शा नहीं जाएगा।
🔥 यह खबर भी जरूर पढ़ें:
होली त्यौहार पर राजनांदगांव पुलिस की पैनी नजर: सुरक्षा और शांति के लिए कड़े निर्देश जारी 👉



