डोंगरगांव: XUV कार से हो रही थी पशु तस्करी, फरार आरोपी खूबलाल साहू गिरफ्तार

Picture of Deepak Vaishnava

Deepak Vaishnava

FOLLOW US:

SHARE:

Spread the love
डोंगरगांव | 25 मई 2026.           संपादक दीपक वैष्णव
डोंगरगांव। पशु तस्करी और अवैध परिवहन पर सख्ती से अंकुश लगाने के लिए पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा द्वारा दिए गए कड़े निर्देशों के बाद डोंगरगांव पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कीर्तन राठौर व नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमती मंजूलता बाज के मार्गदर्शन में पुलिस ने वीआईपी कार से क्रूरतापूर्वक मवेशियों की तस्करी करने वाले गिरोह के एक फरार मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेज दिया है।
Dongargaon Police Arrested Cattle Smuggler

फोटो: 1st Khabar 24 (डोंगरगांव पुलिस की गिरफ्त में मवेशी तस्करी का आरोपी खूबलाल साहू)

🚨 गिरफ्तार आरोपी का पूरा विवरण

नाम: खूबलाल साहू
पिता का नाम: स्व. केशव राम साहू
उम्र: 37 साल
निवासी: ग्राम गिरगांव, थाना डोंगरगांव, जिला राजनांदगांव (छ.ग.)।
वर्तमान स्थिति: आरोपी ने जुर्म स्वीकार कर लिया है, जिसे माननीय न्यायालय के आदेश पर न्यायिक रिमांड (जेल) भेजा गया है।

📦 पुलिस द्वारा जप्त की गई सामग्री:

मवेशी: 04 नग गौ वंश (02 नग गाय एवं 02 नग बछिया)

लक्जरी कार: 01 सिल्वर रंग की महिन्द्रा XUV 500 (क्रमांक MH 48 P 0567)

मोटर सायकल: 01 लाल रंग की बजाज प्लेटिना (क्रमांक CG 08 BG 1915)

रात के अंधेरे में डायल 112 को देखकर भागे थे तस्कर:
घटना दिनांक 14.05.2026 की रात्रि करीबन 12 बजे की है। प्रार्थी ने अपने दोस्त के साथ टहलते समय देखा कि एक व्यक्ति सड़क पर बैठे घुमंतू मवेशियों को हांककर भाटापारा तालाब (ग्राम अमलीडीह) के पास इकट्ठा कर रहा था। संदेह होने पर प्रार्थी ने तत्काल डायल 112 को सूचना दी। इसी बीच वहां एक सिल्वर रंग की महिन्द्रा XUV 500 कार आकर रुकी। बाइक से आया हुआ व्यक्ति कार सवारों के साथ मिलकर मवेशियों को बिना चारा-पानी के क्रूरतापूर्वक ठूंस-ठूंस कर गाड़ी के भीतर भरने लगा। तभी डायल 112 की गाड़ी की बत्ती देखकर तस्कर मवेशियों, XUV कार और बाइक को मौके पर ही छोड़कर अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए थे।
⚖️ इन धाराओं के तहत दर्ज हुआ मुकदमा:
डोंगरगांव पुलिस ने मवेशियों और वाहनों को बरामद कर छत्तीसगढ़ कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम 2004 की धारा 4, 6, 10 एवं पशु क्रूरता निवारण अधिनियम 1960 की धारा 11 के तहत अपराध पंजीबद्ध किया था। मामले में फरार चल रहे आरोपी खूबलाल साहू को अब गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी अभी शेष है।

👮‍♂️ पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका:
इस त्वरित और प्रभावी कार्रवाई में प्रशिक्षु भापुसे (IPS) आदित्य कुमार (थाना प्रभारी डोंगरगांव), निरीक्षक आशीर्वाद राहटगांवकर, उपनिरीक्षक पुष्पराज साहू और आरक्षक बीसराम वर्मा की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण रही।

फर्स्ट खबर 24 न्यूज़ डेस्क
Deepak Vaishnava
Author: Deepak Vaishnava

.

Leave a Comment

Read More