डोंगरगढ़: बंद घर का ताला तोड़कर चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, नकदी रकम बरामद

Picture of Deepak Vaishnava

Deepak Vaishnava

FOLLOW US:

SHARE:

Spread the love
डोंगरगढ़ | 24 मई 2026संपादक दीपक वैष्णव
डोंगरगढ़। जिला पुलिस अधीक्षक के कड़े निर्देशों के बाद अपराधियों और चोरों के खिलाफ चलाए जा रहे धरपकड़ अभियान के तहत डोंगरगढ़ थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने एक सूने मकान का ताला तोड़कर अलमारी के लॉकर से बड़ी नकदी रकम पार करने वाले दो शातिर आरोपियों को चंद घंटों के भीतर गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की गई रकम बरामद कर ली है।
Dongargarh Police Arrested House Burglary Accused

फोटो: 1st Khabar 24 (डोंगरगढ़ पुलिस की गिरफ्त में आए चोरी के दोनों आरोपी)

🚨 गिरफ्तार आरोपियों का विवरण:

  1. जेद अहमद पिता जफर अहमद, उम्र 19 वर्ष, निवासी: भगत सिंह चौक, वार्ड क्रमांक 18, थाना डोंगरगढ़, जिला राजनांदगांव (छ.ग.)।
  2. पिंकू फरकुंडे पिता किशोर फरकुंडे, उम्र 19 वर्ष, निवासी: राम नगर जेल रोड डोंगरगढ़, थाना डोंगरगढ़, जिला राजनांदगांव (छ.ग.)।

📋 सूने मकान को बनाया था निशाना, अलमारी से उड़ाए थे ₹60,000

घटना के संबंध में प्रार्थिया कुंती बाई (उम्र 65 वर्ष, निवासी भगत सिंह चौक, वार्ड 19) ने शिकायत दर्ज कराई थी कि दिनांक 22.05.2026 को वह अपने घर में ताला लगाकर बेटे अनूप बाघ के साथ सपरिवार बाहर गई हुई थी। अगले दिन 23 मई की सुबह जब वे वापस लौटे, तो मुख्य दरवाजे का ताला टूटा हुआ मिला। घर के भीतर जाकर देखने पर अलमारी का लॉकर भी टूटा था और उसमें रखी ₹60,000 की नगदी रकम गायब थी। प्रार्थिया की रिपोर्ट पर डोंगरगढ़ पुलिस ने तत्काल अपराध क्रमांक 294/2026, धारा 331(4), 305 बीएनएस (BNS) के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की।

मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा, एएसपी श्री कीर्तन राठौर एवं एसडीओपी डोंगरगढ़ श्री केशरी नंदन नायक से प्राप्त दिशा-निर्देशों के आधार पर प्रशिक्षु उप पुलिस अधीक्षक सुमन जायसवाल के मार्गदर्शन में एक विशेष टीम गठित की गई। टीम ने संदेह के आधार पर जेद अहमद और पिंकू फरकुंडे को हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ की, जिसके बाद दोनों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। आरोपियों के पास से शत-प्रतिशत चोरी की रकम बरामद कर उन्हें माननीय न्यायालय में पेश किया गया, जहाँ से दोनों को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है।
👮‍♂️ इस कार्रवाई में इनका रहा विशेष योगदान:
चोरी के इस मामले को तत्परता से सुलझाने में प्रधान आरक्षक रूपेश देवांगन, आरक्षक किशन चंद्रा, आरक्षक अशोक यादव और आरक्षक लीलाधर मंडलोई की भूमिका बेहद सराहनीय रही।
फर्स्ट खबर 24 न्यूज़ डेस्क
Deepak Vaishnava
Author: Deepak Vaishnava

.

Leave a Comment

Read More