राजनांदगांव: आबकारी विभाग की दबिश, 20 बल्क लीटर अवैध महुआ शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार

Picture of Deepak Vaishnava

Deepak Vaishnava

FOLLOW US:

SHARE:

Spread the love
राजनांदगांव 09 मई 2026। कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी के निर्देशानुसार जिले में अवैध शराब विक्रेताओं के विरूद्ध आबकारी विभाग द्वारा लगातार शिकंजा कसा जा रहा है। इसी कड़ी में आबकारी विभाग ने पुलिस चौकी जोब के अंतर्गत ग्राम खोभा में दबिश देकर भारी मात्रा में अवैध हाथ भट्ठी महुआ शराब जप्त की है।

बरामदगी: 20 बल्क लीटर हाथ भट्ठी महुआ शराब (40 नग पॉलीथीन पैक) जप्त।

प्रभारी सहायक आयुक्त आबकारी श्री अभिषेक तिवारी ने बताया कि ग्राम खोभा निवासी लकेश्वर पुर्राम के रिहायशी मकान की तलाशी लेने पर एक प्लास्टिक बोरी में छिपाकर रखी गई अवैध शराब बरामद हुई। आबकारी अधिनियम की धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। इस कार्रवाई में आबकारी उप निरीक्षक वृत्त चिचोला श्री राजकुमार कुर्रे, मुख्य आरक्षक श्री निजाम शाह, श्री अनिल सिन्हा और श्री मनीष शामिल थे।
संपादक: दीपक वैष्णव, फर्स्ट खबर 24
Deepak Vaishnava
Author: Deepak Vaishnava

.

Leave a Comment

Read More