ग्राम अड़ाम में बनेगा अटल सद्भावना भवन, 3 लाख स्वीकृत

Picture of Deepak Vaishnava

Deepak Vaishnava

FOLLOW US:

SHARE:

1st khabar 24 news portal logo
Spread the love
1st Khabar 24
📍 राजनांदगांव (डोंगरगांव) | 24 मार्च 2026

राजनांदगांव। डोंगरगांव विकासखंड के ग्राम अड़ाम के ग्रामीणों के लिए बड़ी खुशखबरी है। मुख्यमंत्री समग्र ग्रामीण विकास योजना के अंतर्गत ग्राम अड़ाम में अटल सद्भावना भवन निर्माण हेतु 3 लाख रूपए की महत्वपूर्ण प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है।

जिला पंचायत सीईओ सुश्री सुरूचि सिंह ने डोंगरगांव के विभिन्न ग्रामों के लिए कुल 23 लाख 94 हजार रूपए स्वीकृत किए हैं, जिसमें अड़ाम के इस सामुदायिक भवन को प्राथमिकता दी गई है।

अड़ाम के साथ इन ग्रामों में भी मिली स्वीकृति:

📍 ग्राम रामपुर: 3.94 लाख (नाली निर्माण)
📍 ग्राम मोहभट्ठा: 6.50 लाख (सामुदायिक भवन)
📍 ग्राम चिद्दो/साल्हे: शेड निर्माण कार्य स्वीकृत
📍 ग्राम माथलडबरी: 3 लाख (अटल सद्भावना भवन)

सीईओ सुश्री सुरूचि सिंह ने सभी निर्माण एजेंसियों को गुणवत्ता के साथ समय-सीमा में कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं।

अड़ाम की खबर शेयर करें:

WhatsApp

सम्पादक: दीपक वैष्णव
Deepak Vaishnava
Author: Deepak Vaishnava

.

Leave a Comment