खनिजों के अवैध परिवहन पर कार्रवाई: कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव का बड़ा एक्शन

Picture of Deepak Vaishnava

Deepak Vaishnava

FOLLOW US:

SHARE:

1st khabar 24 news portal logo
Spread the love
कैटेगरी: ग्राउंड जीरो

खनिजों के अवैध परिवहन पर बड़ी कार्रवाई: कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव के निर्देश पर खनिज विभाग ने जब्त किए ट्रैक्टर

खनिज विभाग की कार्रवाई

राजनंदगांव/डोंगरगढ़ | दिनांक: 18 मार्च 2026

अवैध उत्खनन पर जिला प्रशासन सख्त

राजनंदगांव। कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव के निर्देशानुसार खनिज विभाग द्वारा जिले में खनिज का अवैध उत्खनन एवं परिवहन करने वालों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। जिसके तहत खनिज विभाग की टीम द्वारा आज डोंगरगढ़ तहसील अंतर्गत ग्राम पेटेश्री, आलाबीरा, जामरी, मुड़पार, पारागांवकला, पारागांवखुर्द, मुरमुंदा, माटेकटा सहित अन्य क्षेत्रों का आकस्मिक निरीक्षण किया गया।

इसके साथ ही, निरीक्षण के दौरान खनिज अमला द्वारा खनिज रेत का अवैध परिवहन करने वालों पर कार्रवाई की गई। जिसमें ग्राम पेटेश्री निवासी हेमन्त सिन्हा के स्वामित्व की टैक्टर जॉन डियर (चेचिस नंबर आईपीवाय 5050 डीएलएसजी 063372) ट्रॉली हरा रंग सोल्ड को पकड़ा गया।

जब्त वाहनों पर कड़ी कानूनी कार्रवाई

वहीं, ग्राम पेटेश्री निवासी कोमल सिन्हा के स्वामित्व की ट्रैक्टर जान डियर व ट्रॉली लाल रंग सोल्ड पर भी एक्शन लिया गया। इसके अलावा, ग्राम पेटेश्री निवासी राम बिलास साहू के स्वामित्व की ट्रैक्टर जान डियर हरा रंग (चेचिस नंबर आईपीवाय 5050 डीसीएसजी 063285) से रेत का अवैध परिवहन करने पर कार्रवाई करते हुए थाना तुमड़ीबोड़ सुपुर्द किया गया।

जब्त ट्रैक्टर

परिणामस्वरूप, इन सभी प्रकरणों में खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा रही है। साथ ही, खनिजों के अवैध उत्खनन एवं परिवहन के रोकथाम के लिए ग्रामों में मुनादी कराई गई है। इसके अतिरिक्त, खनिज विभाग द्वारा लगातार गस्त व निगरानी की जा रही है।

प्रशासनिक अपडेट: कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव के मार्गदर्शन में खनिज विभाग की टीम मुस्तैद है।

Deepak Vaishnava
Author: Deepak Vaishnava

.

Leave a Comment

Read More