राजनांदगांव: खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई, अवैध परिवहन करते 2 हाईवा जप्त

Picture of Deepak Vaishnava

Deepak Vaishnava

FOLLOW US:

SHARE:

Spread the love
राजनांदगांव 06 मई 2026। कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव के निर्देशानुसार खनिज विभाग द्वारा जिले में खनिज का अवैध उत्खनन एवं परिवहन करने वालों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में खनिज विभाग द्वारा गस्त कर जिले के डुमरडीह, चवेली, सुकुलदैहान में खनिजों के अवैध परिवहन पर कार्रवाई करते हुए 2 हाइवा जप्त कर थाना ठेलकाडीह को सुपुर्द किया गया।
Rajnandgaon Mineral Department Action

फोटो: 1st Khabar 24 (खनिज विभाग की कार्रवाई)

खनि अधिकारी ने बताया कि ग्राम डुमरडीह में कन्हैया अग्रवाल के स्वामित्व के हाइवा 10 चक्का सीजी 09 जेजे 7555 से वाहन चालक बाबूलाल द्वारा गिट्टी एवं संतोष साहू के स्वामित्व के हाइवा 10 चक्का सीजी 09 एमडी 4151 से वाहन चालक यशवंत कुमार निषाद द्वारा मुरूम का अवैध परिवहन करने पर कार्रवाई की गई। प्रकरणों में खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा रही है। खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन, भण्डारण के रोकथाम के लिए लगातार गस्त व निगरानी की जा रही है।
संपादक: दीपक वैष्णव, 1stkhabar24
Deepak Vaishnava
Author: Deepak Vaishnava

.

Leave a Comment

Read More