📌 माइनिंग एक्शन: रेत माफियाओं पर नकेल
- कार्रवाई: मोतीपुर में शिवनाथ नदी किनारे रेत का अवैध भंडारण पकड़ा गया।
- जब्ती: अवैध परिवहन में लगे 2 माजदा वाहन जप्त कर पुलिस को सुपुर्द।
- स्थल: मोतीपुर, नांदिया और धनगांव क्षेत्रों का औचक निरीक्षण।
- निर्देश: कलेक्टर जितेन्द्र यादव के आदेश पर खनिज विभाग की लगातार गस्त।

फोटो: खनिज विभाग द्वारा जप्त किए गए अवैध रेत परिवहन में प्रयुक्त माजदा वाहन
राजनांदगांव | 08 मई 2026
कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव के निर्देशानुसार जिले में खनिजों के अवैध उत्खनन, भंडारण और परिवहन के खिलाफ सख्त अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में खनिज विभाग की टीम ने कुमरदा एवं डोंगरगांव क्षेत्र के शिवनाथ नदी तट पर स्थित ग्राम मोतीपुर, नांदिया और धनगांव का आकस्मिक निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान ग्रामीणों ने जानकारी दी कि ग्राम मोतीपुर स्थित शिवनाथ नदी से अवैध रूप से रेत निकालकर पानी टंकी के पास भंडारण किया जा रहा है। मौके पर लगभग 18 ट्रिप रेत का अवैध भंडारण पाया गया। टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अवैध परिवहन में संलिप्त दो माजदा वाहनों को जप्त कर डोंगरगांव थाना को सुपुर्द कर दिया है।
⚖️ जप्त वाहनों का विवरण
- वाहन 1: माजदा (CG 04 RL 7909), स्वामी – लोकेश निर्मलकर, चालक – रेखचंद।
- वाहन 2: माजदा (CG 09 JC 0764), स्वामी – शंकर देवांगन, चालक – सोमेश नायक।
खनि अधिकारी ने बताया कि संबंधितों के विरुद्ध खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। जिले में खनिजों की चोरी रोकने के लिए गस्त और निगरानी और तेज कर दी गई है।
संपादक: दीपक वैष्णव | 1st Khabar 24




