राजनांदगांव | 28 अप्रैल 2026
भारत सरकार की पीएम-राहत (प्रधानमंत्री-रोड एक्सीडेंट विक्टिम हॉस्पिटलाइजेसन एण्ड एस्योरड ट्रीटमेंट) योजना के तहत सड़क दुर्घटना में घायल होने वाले लोगों को तत्काल एवं कैशलेस ईलाज की सुविधा दी जा रही है। जिले में इस योजना के प्रभावी क्रियान्वयन के चलते सड़क दुर्घटना में पीड़ित 12 लोगों का उपचार सफलतापूर्वक किया गया है।
उपचारित मरीजों की सूची
1. भारतरत्न स्वर्गीय श्री अटल बिहारी वाजपेयी मेमोरियल गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज, राजनांदगांव में उपचारित:
- मिनेश कुमार कोशरे – ग्राम पचपेडी, राजनांदगांव
- शत्रुहन पटेल – बधियाटोला, डोंगरगढ़
- राजेश कुमार साहू – गुडापारा, बालोद
- चोवाराम यादव – बावली, छुरिया
- भूपेन्द्र कुमार साहू – मेढा, डोंगरगढ़
- शिवा पारधी – कविराज टोलागांव, राजनांदगांव
- जितेन्द्र ठाकुर – कुवागांव, बालोद
- डोमन दास साहू – केशला, डोंगरगांव
- त्रिलोक गिरी गोस्वामी – टाटीबंध, रायपुर
- पंचराम यादव – कौड़ीकसा, अम्बागढ़ चौकी
2. संजीवनी नर्सिंग होम, चिखली (राजनांदगांव) में उपचारित:
- सुनिता यादव – बोरी, राजनांदगांव
- रंजिता पडौती – अरसीटोला, छुरिया
योजना की मुख्य जानकारी
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. नेतराम नवरतन ने बताया कि योजना अंतर्गत प्रति व्यक्ति अधिकतम 1 लाख 50 हजार रुपये तक का कैशलेस उपचार 7 दिनों तक निःशुल्क उपलब्ध है। जिले के समस्त 34 शासकीय और 38 निजी अस्पतालों को इसके लिए प्रशिक्षित किया गया है।
✨ इसे भी पढ़ें:
संपादक: दीपक वैष्णव | 1st Khabar 24




