राजनांदगांव: खनिज व राजस्व विभाग की बड़ी कार्रवाई, अवैध परिवहन करते 2 हाईवा जप्त

Picture of Deepak Vaishnava

Deepak Vaishnava

FOLLOW US:

SHARE:

Spread the love

राजनांदगांव | 30 अप्रैल 2026

कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव के निर्देशानुसार जिले में खनिज के अवैध उत्खनन एवं परिवहन पर रोक लगाने हेतु प्रशासन लगातार मुस्तैद है। इसी क्रम में खनिज एवं राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने गस्त के दौरान खनिजों का अवैध परिवहन करते हुए दो हाईवा वाहनों पर बड़ी कार्रवाई की है।

📍 कार्रवाई का विवरण: वाहन व मालिक

1. वाहन क्रमांक CG 08 BB 7116: प्रदीप साहू के स्वामित्व वाले इस हाईवा में चूना पत्थर व गिट्टी का अवैध परिवहन किया जा रहा था। ग्राम मनकी निवासी चालक पोषण लाल साहू पर कार्रवाई करते हुए वाहन को थाना डोंगरगांव के सुपुर्द किया गया है।

2. वाहन क्रमांक CG 08 AX 4456: सौरभ सिंह ठाकुर के स्वामित्व वाले इस हाईवा द्वारा रेत का अवैध परिवहन किया जा रहा था। ग्राम जंतर निवासी चालक प्रीतराम पर कार्रवाई करते हुए वाहन को थाना पुलिस लाईन राजनांदगांव के सुपुर्द किया गया है।

कानूनी कार्यवाही

उक्त दोनों प्रकरणों में ‘खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) अधिनियम’ के तहत सख्त कार्रवाई की जा रही है। खनिज विभाग ने स्पष्ट किया है कि खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन और भण्डारण की रोकथाम के लिए जिले में लगातार निगरानी और गस्त जारी रहेगी।

संपादक: दीपक वैष्णव | 1st Khabar 24

Deepak Vaishnava
Author: Deepak Vaishnava

.

Leave a Comment

Read More