​राजनांदगांव: श्रमिक ध्यान दें! सरकारी योजनाओं के लाभ के लिए ई-केवाईसी अनिवार्य, जानें प्रक्रिया

Picture of Deepak Vaishnava

Deepak Vaishnava

FOLLOW US:

SHARE:

1st khabar 24 news portal logo
Spread the love

राजनांदगांव (1stkhabar24) –श्रमिक ई-केवाईसी राजनांदगांव के अंतर्गत अब पंजीकृत श्रमिकों को अपना सत्यापन कराना अनिवार्य होगा। राज्य शासन के निर्देशानुसार, विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का लाभ अब डीबीटी (DBT) के माध्यम से सीधे बैंक खाते में दिया जा रहा है।

​वहीं, श्रम पदाधिकारी श्रीमती उज्ज्वल भोई ने बताया कि योजनाओं का लाभ पात्र श्रमिकों तक पहुँचाने के लिए यह प्रक्रिया शुरू की गई है। इसलिए, वर्तमान में राशन कार्ड डाटा का मिलान श्रमिक पंजीयन डाटा से किया जा रहा है।

इसके अलावा, राजनांदगांव जिले में लगभग 24,263 श्रमिकों का ई-केवाईसी किया जाना शेष है। साथ ही, जिन श्रमिकों के विवरण में भिन्नता पाई जाएगी, उनका भौतिक सत्यापन किया जाएगा।

सत्यापन की यह प्रक्रिया चरणबद्ध तरीके से संचालित की जा रही है। जिन श्रमिकों के आधार कार्ड एवं राशन कार्ड विवरण में समानता पाई जाएगी, उनका प्राथमिकता के आधार पर सत्यापन किया जाएगा। इसके लिए श्रमिक राजनांदगांव के संयुक्त जिला कार्यालय या डोंगरगांव, छुरिया और डोंगरगढ़ के केंद्रों में संपर्क कर सकते हैं।

 


यह भी पढ़ें:⤵️

https://1stkhabar24.in/tata-sampann-besan-ban-rajnandgaon/

 

Deepak Vaishnava
Author: Deepak Vaishnava

.

Leave a Comment

Read More