रायपुर | 18 मई 2026 कवरेज: संपादक दीपक वैष्णव
रायपुर। केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह ने आज रायपुर में 400 अत्याधुनिक डायल 112 वाहनों को हरी झंडी दिखाकर “नेक्स्ट जेन CG Dial 112 सेवा” का भव्य शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय एवं विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह की गरिमामयी उपस्थिति में आयोजित इस विशेष कार्यक्रम के माध्यम से अब CG Dial 112 सेवा का विस्तार प्रदेश के सभी जिलों तक किया जा रहा है।

फोटो: 1st Khabar 24 (रायपुर में अत्याधुनिक आपातकालीन वाहनों को हरी झंडी दिखाते केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह व अन्य अतिथि)
‘एक्के नंबर सब्बो बर’
इस अभिनव एकीकृत सेवा की मुख्य थीम ‘एक्के नंबर सब्बो बर’ रखी गई है। इसके तहत आम नागरिकों को पुलिस सहायता, मेडिकल इमरजेंसी, आगजनी, सड़क दुर्घटना एवं प्राकृतिक आपदा जैसी हर प्रकार की आपात स्थिति में एक ही टोल-फ्री नंबर पर तत्काल व त्वरित सरकारी सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।
फर्स्ट खबर 24 न्यूज़ डेस्क