होली से पहले किसानों की ‘दिवाली’, 3100 रुपये की अंतर राशि का एकमुश्त भुगतान करेगी साय सरकार

Picture of Deepak Vaishnava

Deepak Vaishnava

FOLLOW US:

SHARE:

1stkhabar24
Spread the love

रायपुर/राजनांदगांव ,19 फरवरी 2026

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय सरकार ने प्रदेश के अन्नदाताओं को होली का बड़ा तोहफा दिया है। राज्य सरकार ने निर्णय लिया है कि समर्थन मूल्य पर धान बेचने वाले किसानों को 3100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से अंतर राशि का भुगतान होली पर्व से पहले एकमुश्त कर दिया जाएगा। मंत्रिपरिषद की बैठक में लिए गए इस फैसले के बाद पूरे प्रदेश सहित राजनांदगांव और मोहला-मानपुर क्षेत्र के किसानों में भारी उत्साह देखा जा रहा है।

किसानों को मिलेगी बड़ी आर्थिक राहत

​मुख्यमंत्री के इस निर्णय का स्वागत करते हुए किसानों ने हर्ष व्यक्त किया है। सरगुजा के किसान पहरूराम जैसे हजारों किसानों का कहना है कि धान की मूल राशि मिलने के बाद अब अंतर राशि मिलने से होली के त्योहार और आने वाले शादियों के सीजन में बड़ी मदद मिलेगी। यह राशि सीधे बैंक खातों में ट्रांसफर की जाएगी, जिससे बिचौलियों का डर भी खत्म होगा।

ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मिलेगी मजबूती

​खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 के तहत लिए गए इस फैसले से न केवल किसानों की जेब भरेगी, बल्कि ग्रामीण बाजारों में भी रौनक आएगी। अकेले सरगुजा जिले के ही 52 हजार से अधिक किसानों को इसका सीधा लाभ मिलने वाला है। जानकारों का मानना है कि इस कदम से छत्तीसगढ़ की ग्रामीण अर्थव्यवस्था को जबरदस्त मजबूती मिलेगी।

मुख्यमंत्री का आभार

​प्रदेश के किसानों ने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए इसे एक ऐतिहासिक और किसान हितैषी निर्णय बताया है। किसानों का कहना है कि सरकार ने अपने वादे के मुताबिक पसीने की पूरी कीमत देकर खेती-किसानी को लाभ का सौदा बना दिया है।

Deepak Vaishnava
Author: Deepak Vaishnava

.

Leave a Comment