थलसेना अग्निवीर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन 1 अप्रैल तक, तुरंत करें आवेदन!

Picture of Deepak Vaishnava

Deepak Vaishnava

FOLLOW US:

SHARE:

Spread the love

 

राजनांदगांव। देश सेवा का जज्बा रखने वाले  युवाओं के लिए भारतीय थल सेना में शामिल होने का सुनहरा अवसर आया है। भारतीय थल सेना द्वारा अग्निवीर भर्ती 2026 के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी गई है। इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थी 1 अप्रैल 2026 तक सेना की आधिकारिक वेबसाइट www.joinindianarmy.nic.in पर अपना ऑनलाइन आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं।

भर्ती के प्रमुख पद:

इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से विभिन्न श्रेणियों में पदों को भरा जाएगा, जिनमें शामिल हैं:

​अग्निवीर पुरुष जनरल ड्यूटी और तकनीकी पद।

​लिपिक (Clerk) व स्टोरकीपर।

​ट्रेड्समैन (10वीं और 8वीं उत्तीर्ण)।

​अग्निवीर महिला (सेना पुलिस)।

​स्थाई कैडर के तहत नर्सिंग असिस्टेंट और सिपाही फार्मा।

परीक्षा की तिथि:

विभाग द्वारा ऑनलाइन कॉमन एंट्रेंस एग्जाम (CEE) का आयोजन 1 जून से 10 जून 2026 तक होने की संभावना जताई गई है।

सहायता केंद्र:

आवेदन या भर्ती से जुड़ी किसी भी अन्य जानकारी के लिए अभ्यर्थी सेना भर्ती कार्यालय नया रायपुर के दूरभाष नंबर 0771-2965212 या 2965214 पर संपर्क कर सकते हैं।

Deepak Vaishnava
Author: Deepak Vaishnava

.

Leave a Comment