डोंगरगांव पुलिस का बड़ा प्रहार: साकरीपार चोरी कांड का चंद दिनों में खुलासा, शातिर चोर गिरफ्तार

Picture of Deepak Vaishnava

Deepak Vaishnava

FOLLOW US:

SHARE:

1st khabar 24 news portal logo
Spread the love
डोंगरगांव पुलिस चोरी का खुलासा
★डोंगरगांव पुलिस की बड़ी कार्यवाही★
1st Khabar 24

डोंगरगांव: साकरीपार चोरी कांड का चंद दिनों में खुलासा, शातिर चोर गिरफ्तार, ट्रैक्टर की बैटरी बरामद

  • ग्राम रूदगांव साकरीपार में हुई चोरी की घटना सुलझी
  • शातिर आरोपी रेवाराम निषाद पुलिस की गिरफ्त में
  • चोरी का मशरूका ट्रैक्टर बैटरी एवं हाइड्रोलिक पट्टी जप्त
📍 थाना डोंगरगांव (राजनांदगांव) |
📅 19 मार्च 2026

डोंगरगांव। थाना डोंगरगांव क्षेत्रांतर्गत ग्राम रूदगांव साकरीपार में हुई चोरी की घटना का पुलिस ने सफलतापूर्वक खुलासा कर दिया है। दरअसल, ग्रामीण क्षेत्रों में हो रही चोरी की घटनाओं पर लगाम लगाने हेतु पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा द्वारा दिए गए कड़े निर्देशों के बाद डोंगरगांव पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपी को दबोच लिया है।

दुकान और ट्रैक्टर से हुई थी चोरी

मामले का विवरण कुछ इस प्रकार है कि प्रार्थिया मौसमी निषाद निवासी ग्राम रूदगांव साकरीपार द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी कि दिनांक 29.01.2026 को किसी अज्ञात आरोपी द्वारा उनकी दुकान से 25,000/- रुपये नकद पार कर दिए गए थे। यही नहीं, उसी रात गांव के ही जीतेश्वर साहू के ट्रैक्टर से एक्साईज कंपनी की बैटरी एवं हाइड्रोलिक पट्टी (कुल मशरूका 31,500/- रुपये) भी चोरी कर ली गई थी।

पूछताछ में कबूला जुर्म

पुलिस टीम द्वारा संदेही रेवाराम निषाद को हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ की गई। जिसके दौरान, आरोपी ने चोरी की घटना को अंजाम देना स्वीकार किया। आरोपी ने बताया कि उसने नकद राशि को निजी जरूरतों में खर्च कर दिया है। हालांकि, पुलिस ने मेमोरण्डम कथन के आधार पर चोरी गया सामान बरामद कर लिया है।

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 01 नग एक्साईज कंपनी की बैटरी (कीमत 5000/- रूपये) एवं 01 नग हाईड्रोलिक पट्टी (कीमत 1500/- रूपये) को बरामद कर जप्त किया है। गौरतलब है कि आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

👤 गिरफ्तार आरोपी का विवरण

  • नाम: रेवाराम निषाद पिता देवलू राम निषाद
  • उम्र: 27 साल
  • पता: निवासी साकरीपार रूदगांव, थाना डोंगरगांव, जिला राजनांदगांव (छ.ग.)

👮 पुलिस टीम (मुख्य भूमिका)

🥇 आदित्य कुमार (प्रशिक्षु IPS)
🎖️ आशीर्वाद राहटगांवकर (निरीक्षक)
🔹 लाभाराम ध्रुव (उप निरीक्षक)
🔹 हेमंत सुर्यवंशी (आरक्षक 913)
1st Khabar 24
निर्भीक पत्रकारिता | सबसे तेज़ खबर
विज्ञापन हेतु संपर्क करें: 7803030002
Deepak Vaishnava
Author: Deepak Vaishnava

.

Leave a Comment