डोंगरगांव: 4 लाख की चोरी का खुलासा, पुलिस ने महिला सहित 4 शातिर चोरों को किया गिरफ्तार, 100% रिकवरी

Picture of Deepak Vaishnava

Deepak Vaishnava

FOLLOW US:

SHARE:

1st khabar 24 news portal logo
Spread the love
डोंगरगांव पुलिस चोरी का खुलासा
★डोंगरगांव पुलिस की बड़ी कार्यवाही★
1st Khabar 24

डोंगरगांव: 4 लाख की चोरी का खुलासा, पुलिस ने महिला सहित 4 शातिर चोरों को किया गिरफ्तार, 100% रिकवरी

  • सुनियोजित तरीके से सुने मकान को बनाते थे निशाना
  • आरोपियों के कब्जे से 100 प्रतिशत आभूषण बरामद
  • तीन पुरुष आरोपी सहित एक महिला आरोपिया गिरफ्तार
📍 डोंगरगांव (राजनांदगांव) |
📅 19 मार्च 2026

डोंगरगांव। राजनांदगांव जिले की डोंगरगांव पुलिस ने एक बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए लगभग 04 लाख रुपये की चोरी का खुलासा किया है। दरअसल, पुलिस ने इस मामले में सुनियोजित तरीके से सुने मकान को निशाना बनाने वाले तीन पुरुष और एक महिला आरोपी को गिरफ्तार किया है। गौरतलब है कि पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 100 प्रतिशत चोरी किए गए आभूषण बरामद करने में सफलता पाई है।

राजीव नगर में हुई थी बड़ी चोरी

प्राप्त विवरण के अनुसार, दिनांक 03.01.2026 को प्रार्थी प्रवीण कुमार सिंह निवासी राजीव नगर डोंगरगांव द्वारा थाना डोंगरगांव में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। वहीं, रिपोर्ट में बताया गया कि किसी अज्ञात चोर द्वारा प्रार्थी के घर में प्रवेश कर आलमारी एवं लॉकर का ताला तोड़कर दो नग सोने के कंगन, 01 नग सोने का मंगलसूत्र और 01 नग सोने की ईयरिंग चोरी कर ली गई है।

शिकायत के आधार पर अज्ञात आरोपी के विरूद्ध थाना डोंगरगांव में अपराध क्रमांक 61/2026 धारा 305(ए), 331(1), 317, 3(5) बीएनएस पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। इसके पश्चात, पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव द्वारा तत्काल वैधानिक कार्यवाही करने हेतु निर्देशित करने पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक व नगर पुलिस अधीक्षक के दिशा-निर्देश पर थाना डोंगरगांव की एक विशेष टीम गठित की गई।

CCTV और मुखबिर की मदद से पकड़े गए आरोपी

जांच के दौरान डोंगरगांव पुलिस टीम द्वारा घटना स्थल का निरीक्षण किया गया, आसपास के लोगों से पूछताछ की गई तथा आस-पास लगे सी.सी.टी.व्ही. कैमरो के फुटेजों का सूक्ष्म अवलोकन किया गया। इसके आलावा, प्रकरण में मुखबिर लगाकर संम्भावित पुराने आरोपियों की गतिविधियों पर भी कड़ी निगाह रखी गई।

संदेह के आधार पर पुलिस टीम को महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हुई, जिसके बाद थाना डोंगरगांव पुलिस द्वारा आरोपी नमीत निर्मलकर उर्फ सन्नी और राहुल कुमार मालेकर को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ में दोनों आरोपियों ने चोरी की घटना स्वीकार की। यही नहीं, उन्होंने बताया कि चोरी किए गए आभूषणों को तुलीका रायकर एवं आशिष रायकर निवासी चिखली (राजनांदगांव) को बेचने हेतु दे दिया गया था।

100% आभूषणों की रिकवरी

कार्यवाही के दौरान आरोपी नमीत निर्मलकर उर्फ सन्नी से नगदी रकम 10,000/- रूपये जप्त की गई है, जबकि बाकी पैसो को खाने-पीने, जुआ खेलने में खर्च करना बताया गया। वहीं दूसरी ओर, आरोपी राहुल कुमार मालेकर के कब्जे से चोरी के रकम से खरीदे स्कुटी एक्टीवा क्रमांक सीजी 28 एम 7613 एवं प्रार्थी के घर के चाबी को जप्त किया गया है।

इसी प्रकार, आरोपिया तुलीका रायकर के कब्जे से सोने की मंगलसूत्र एवं आरोपी आशिष रायकर से दो नग सोने के कंगन और कान की ईयरिंग को जप्त किया गया है। थाना डोंगरगांव पुलिस द्वारा उक्त सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी गए संपूर्ण जेवरात बरामद कर जप्त किए गए हैं।

गिरफ्तार आरोपीः-

  1. नमीत निर्मलकर उर्फ सन्नी पिता रेवाराम निर्मलकर उम्र 25 साल साकिन किल्लापारा, डोंगरगांव जिला राजनांदगांव (छ.ग.)
  2. राहुल कुमार मालेकर पिता बलीराम मालेकर उम्र 29 साल साकिन वार्ड नं. 01 किल्लापारा डोंगरगांव जिला राजनांदगांव (छ.ग.)
  3. तुलीका रायकर पति आशिष रायकर उम्र 32 साल साकिन वार्ड नं. 06 चिखली पुलिस चौकी चिखली जिला राजनांदगांव (छ.ग.)
  4. आशिष रायकर पिता स्व0 राजकुमार रायकर, उम्र 35 साल, साकिन वार्ड नं. 06 चिखली पुलिस चौकी चिखली जिला राजनांदगांव (छ.ग.)
1st Khabar 24
निर्भीक पत्रकारिता | सबसे तेज़ खबर
विज्ञापन हेतु संपर्क करें: 7803030002
Deepak Vaishnava
Author: Deepak Vaishnava

.

Leave a Comment