डोंगरगढ़ | 01 मई 2026
राजनांदगांव जिले की डोंगरगढ़ पुलिस ने साइबर अपराध एवं महिला गरिमा से जुड़े मामले में बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस टीम ने दबिश देकर आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम से एक आरोपी को गिरफ्तार करने में कामयाबी पाई है।
📍 आरोपी की पहचान
नाम: रूपेश बोंडा (उम्र 34 वर्ष)
पता: प्रगति रेजिडेंसी, फ्लैट नं. 5C, नोवरोज़ी रोड, विशाखापट्टनम (आंध्र प्रदेश)
विधिक कार्यवाही
थाना डोंगरगढ़ में दर्ज अपराध क्रमांक 160/2026 के तहत आरोपी के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 79 एवं सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम (IT Act) की धारा 67 के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया था। विवेचना के दौरान साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष रिमांड में प्रस्तुत किया है।
संपादक: दीपक वैष्णव | 1st Khabar 24




