
राजनांदगांव | 20 फरवरी 2026
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत राजनांदगांव जिले के पात्र किसानों को लाभान्वित करने के लिए कृषि विभाग द्वारा युद्ध स्तर पर कार्य किया जा रहा है। विभाग की टीम द्वारा चलाए जा रहे डोर-टू-डोर संपर्क अभियान के सकारात्मक परिणाम सामने आए हैं, जिसके तहत अब तक जिले में 1,08,021 किसानों की आधार सीडिंग और 1,08,449 किसानों का ई-केवायसी (e-KYC) पूर्ण कर लिया गया है।
फरवरी अंत या मार्च में आ सकती है 23वीं किस्त
उपसंचालक कृषि श्री टीकम सिंह ठाकुर ने बताया कि फरवरी माह के अंत या मार्च के प्रथम सप्ताह में पीएम किसान योजना की 23वीं किस्त की राशि किसानों के खातों में हस्तांतरित किया जाना प्रस्तावित है। जिले में अब तक लैण्ड सीडिंग के 1,08,944 प्रकरण भी पूर्ण किए जा चुके हैं।
एग्रीस्टेक (AgriStack) पंजीयन अनिवार्य
भारत सरकार द्वारा लागू की गई एग्रीस्टेक परियोजना के तहत अब पीएम किसान पोर्टल पर पंजीकृत सभी किसानों को एग्रीस्टेक में पंजीयन कराकर फार्मर आईडी (Farmer ID) बनाना अनिवार्य होगा।
किसान स्वयं या नजदीकी लोक सेवा केंद्र के माध्यम से यह पंजीयन करा सकते हैं।
आगामी किस्त का लाभ पाने के लिए यह पंजीयन अत्यंत आवश्यक है।
पेंडिंग काम निपटाने की अपील
कृषि विभाग ने उन किसानों से अपील की है जिनके प्रकरण ‘सस्पेक्टेड केस’ में लंबित हैं:
अपने ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी या कृषक संगवारी से संपर्क कर भौतिक सत्यापन कराएं।
पीएम किसान वेबसाइट पर ‘फार्मर कार्नर’ में जाकर मिसिंग इनफार्मेशन को अपडेट करें।
अपने बैंक खाते में डीबीटी (Direct Benefit Transfer) इनेबल कराएं ताकि आधार बेस्ड पेमेंट में कोई रुकावट न आए।
उपसंचालक श्री ठाकुर ने स्पष्ट किया है कि जिन किसानों की ई-केवायसी या एग्रीस्टेक पंजीयन अधूरा है, उन्हें आगामी किस्त मिलने में समस्या हो सकती है। अतः किसान जल्द से जल्द अपनी प्रक्रिया पूरी करें।
1stkhabar24.in



