सौर सुजला योजना से संवर रही किसानों की तकदीर, राजनांदगांव जिले में अकार्यशील सोलर पंपों का हुआ कायाकल्प

Picture of Deepak Vaishnava

Deepak Vaishnava

FOLLOW US:

SHARE:

सौर सुजला योजना से संवर रही किसानों की तकदीर, राजनांदगांव जिले में अकार्यशील सोलर पंपों का हुआ कायाकल्प
Spread the love

सौर सुजला योजना से संवर रही किसानों की तकदीर, राजनांदगांव जिले में अकार्यशील सोलर पंपों का हुआ कायाकल्प

राजनांदगांव/छत्तीसगढ़ । प्रदेश की ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती देने और किसानों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए संचालित ‘सौर सुजला योजना’ अब अन्नदाताओं के लिए वरदान साबित हो रही है। इसी कड़ी में क्रेडा  विभाग ने राजनांदगांव जिले के विभिन्न विकासखंडों में अकार्यशील पड़े सोलर पंपों में आवश्यक सुधार कार्य कर उन्हें पुनः शुरू कर दिया है।

किसे मिला क्या लाभ?

क्रेडा प्रधान कार्यालय रायपुर द्वारा विशेष स्वीकृति के बाद छुरिया और डोंगरगांव विकासखंड के कई किसानों को नई राहत मिली है:

छुरिया ब्लॉक: ग्राम लाममेटा के नंदूलाल साहू को नया कंट्रोलर, कल्लूटोला के मंशाराम को नया पैनल और ग्राम आयाबांधा के रामप्रसाद को नया पंप प्रदान किया गया है।

डोंगरगांव ब्लॉक: ग्राम बिजेपार के रोशन लाल को नया पंप, ग्राम पैरी की श्रीमती तेजस्वनी बाई को नया कंट्रोलर और पैनल प्रदान कर पंप को कार्यशील बनाया गया है।

योजना के लाभ और अंशदान: इस योजना का मुख्य उद्देश्य विद्युत विस्तार से वंचित इलाकों में सिंचाई सुविधा पहुँचाना है। हितग्राहियों के लिए देय अंशदान की दरें इस प्रकार हैं:

3 HP पंप हेतु: SC/ST के लिए 10,000 रु., OBC के लिए 15,000 रु. और सामान्य वर्ग के लिए 21,000 रु.।

​5 HP पंप हेतु: SC/ST के लिए 14,800 रु., OBC के लिए 19,800 रु. और सामान्य वर्ग के लिए 24,800 रु.।

Deepak Vaishnava
Author: Deepak Vaishnava

.

Leave a Comment

Read More