कवरेज: संपादक दीपक वैष्णव

फोटो: 1st Khabar 24 (ग्राम भोथीपारखुर्द में आयोजित सूर्यसभा में ग्रामीणों को संबोधित करते कलेक्टर जितेन्द्र यादव)
भोथीपारखुर्द में सोलर क्रांति: प्रमुख आंकड़े
जिला प्रशासन Trim और विद्युत विभाग की सक्रियता से पूरा गांव सौर ऊर्जा की रोशनी से सराबोर हो रहा है:
- पूर्ण कनेक्शन: 22 घरों में सौर पैनल स्थापना का कार्य पूरा कर बिजली चालू की गई।
- प्रगति पर कार्य: 21 अन्य घरों में सोलर पैनल लगाने का काम तेजी से जारी है।
- नए आवेदन: लगभग 10 नए आवेदन वेंडर चयन हेतु प्रक्रियाधीन हैं।
लाभ: बड़ी संख्या में सोलर कनेक्शन लगने से ग्रामीणों का बिजली बिल शून्य या बेहद कम हो जाएगा, जिससे गाँव में भारी उत्साह है।
सूर्यसभा को संबोधित करते हुए कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव ने कहा कि “प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना का उद्देश्य देश के हर घर तक मुफ्त और स्वच्छ बिजली पहुंचाना है। इसके लिए भारत सरकार और राज्य शासन द्वारा भारी सब्सिडी दी जा रही है।” कार्यक्रम के दौरान कलेक्टर ने ग्रीन एनर्जी को बढ़ावा देने वाले दो सक्रिय लाभार्थियों को प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया ताकि अन्य ग्रामीण भी प्रेरित हो सकें।
सम्बंधित खबर पढ़ें:




