डोंगरगढ़ में अवैध खाद भंडारण पर बड़ी कार्रवाई, 2253 बोरी उर्वरक जप्त, माँ शीतला कृषि केन्द्र का गोदाम सील

Picture of Deepak Vaishnava

Deepak Vaishnava

FOLLOW US:

SHARE:

Spread the love
राजनांदगांव | 15 मई 2026
संपादक दीपक वैष्णव
राजनांदगांव। खरीफ सीजन 2026 में किसानों को खाद की सुगमता से उपलब्धता सुनिश्चित करने और कालाबाजारी रोकने के लिए जिला प्रशासन सख्त हो गया है। कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव के निर्देश पर डोंगरगढ़ विकासखंड के ग्राम बेलगांव में अवैध उर्वरक भंडारण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई है। कृषि एवं राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने नियमों का उल्लंघन करने पर मेसर्स माँ शीतला कृषि केन्द्र के गोदाम को सील कर दिया है।

Action against illegal fertilizer storage Rajnandgaon

फोटो: 1st Khabar 24 (डोंगरगढ़ में खाद गोदाम को सील करती संयुक्त टीम)

जप्ती की बड़ी कार्रवाई: 2253 बोरी खाद बरामद

औचक निरीक्षण के दौरान माड़ीतराई स्थित गोदाम में भारी मात्रा में अवैध उर्वरक पाया गया, जिसका विवरण निम्नानुसार है:

  • यूरिया: 290 बोरी (NFL) एवं 65 बोरी (HURL)
  • NPK: 580 बोरी (20:20:10) एवं 18 बोरी (28:28:0)
  • DAP/MOP: 52 बोरी DAP एवं 273 बोरी MOP आईपीएल
  • सुपर पाउडर/दानेदार: कुल 975 बोरी

कुल अवैध भंडारण: लगभग 2253 बोरी

उर्वरक नियंत्रण आदेश का उल्लंघन:
निरीक्षण के दौरान उर्वरक (नियंत्रण) आदेश 1985 के खण्ड-7 का स्पष्ट उल्लंघन पाए जाने पर गोदाम को सील कर दिया गया है। संबंधित कृषि केंद्र संचालक को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। संतोषजनक साक्ष्य प्रस्तुत नहीं करने की स्थिति में आगामी कड़ी अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।
कार्रवाई में शामिल टीम: सहायक संचालक कृषि श्रीमती संध्या कोचरे, डॉ. बीरेन्द्र अंनत, कृषि विकास अधिकारी श्री पीके नाग, राजस्व निरीक्षक श्री शिवेन्द्र मिश्रा और क्षेत्रीय पटवारी श्री प्रकाश चंद्राकर प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
फर्स्ट खबर 24 न्यूज़ डेस्क
Deepak Vaishnava
Author: Deepak Vaishnava

.

Leave a Comment

Read More