संपादक दीपक वैष्णव
फोटो: 1st Khabar 24 (खनिज विभाग द्वारा जप्त कर चिचोला थाना सुपुर्द किए गए ट्रैक्टर)
जप्त ट्रैक्टर, उनके मालिकों एवं चालकों का पूरा विवरण:
खनिज विभाग की टीम ने डोंगरगढ़ और मुरमुंदा क्षेत्र में निम्नलिखित वाहनों को अवैध रेत परिवहन करते रंगे हाथों पकड़ा:
- डोंगरगढ़ क्षेत्र: ट्रैक्टर सोल्ड मैसी (चेचिस नंबर एसे 3271378502)
• स्वामी का नाम: रमेश डड़सेना
• वाहन चालक: कुजेश चंद्रवंशी
- मुरमुंदा क्षेत्र (पहला वाहन): ट्रैक्टर सोल्ड जानडीयर हरा (चेचिस नंबर जेव्हीवाय 5105डीटीकेए008996)
• स्वामी का नाम: धनसिंग
• वाहन चालक: नोमन
- मुरमुंदा क्षेत्र (दूसरा वाहन): ट्रैक्टर सोल्ड जानडीयर हरा (चेचिस नंबर जेव्हीवाय5045डीजेएस5052849)
• स्वामी का name: ठाकुर सिन्हा
• वाहन चालक: गितेश
इन क्षेत्रों में खनिज विभाग ने रखी पैनी नजर
खनिज विभाग की टीम द्वारा सघन गस्त के दौरान राजनांदगांव तहसील के अंतर्गत बुंदेलीकला, डिलापहरी एवं डोंगरगढ़ तहसील के अंतर्गत भण्डारपुर, जामरी, पारागांवकला, पारागांवखुर्द, और मुरमुंदा में रेत के अवैध परिवहन पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है।
पकड़े गए सभी मामलों में खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) अधिनियम के तहत वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। विभाग द्वारा स्पष्ट किया गया है कि खनिजों के अवैध उत्खनन, अवैध परिवहन और अवैध भण्डारण की रोकथाम के लिए फील्ड स्तर पर लगातार गस्त व सतत निगरानी जारी रहेगी।




