संपादक दीपक वैष्णव
| महत्वपूर्ण विवरण | जानकारी |
|---|---|
| विभाग का नाम | राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM), छत्तीसगढ़ |
| कुल पदों की संख्या | 332 पद (संविदा भर्ती) |
| कुल स्वीकृत कैडर | 22 कैडर |
| संबंधित जिले | राजनांदगांव, मोहला-मानपुर-अम्बागढ़ चौकी, खैरागढ़-छुईखदान-गण्डई |
| आवेदन का माध्यम | ऑनलाइन (Online) |
| आवेदन की अंतिम तिथि | 29 मई 2026 (शाम 5:00 बजे तक) |
प्राप्त आधिकारिक जानकारी के अनुसार, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन जिला राजनांदगांव के अंतर्गत आरओपी (ROP) वर्ष 2025-26 में दिए गए मानव संसाधन के स्वीकृत पदों के तहत यह भर्ती प्रक्रिया शुरू की गई है। इस संयुक्त भर्ती से नवगठित जिलों सहित पूरे अंचल के स्वास्थ्य केंद्रों में मानव संसाधन की कमी को दूर किया जाएगा।
विभाग द्वारा स्पष्ट किया गया है कि निर्धारित तिथि एवं समय के पश्चात किसी भी माध्यम से प्राप्त आवेदनों पर विचार नहीं किया जाएगा। अतः सभी इच्छुक अभ्यर्थियों को समय सीमा के भीतर ही अपना आवेदन सबमिट करने की सलाह दी गई है।
यहाँ क्लिक कर सीधे करें ऑनलाइन आवेदन:
पात्र एवं इच्छुक उम्मीदवार नीचे दिए गए आधिकारिक वेब पोर्टल के माध्यम से सीधे लॉगिन कर फॉर्म भर सकते हैं:



