राजनांदगांव स्वास्थ्य विभाग भर्ती 2026: 332 पदों पर संविदा भर्ती, ऐसे करें आवेदन

Picture of Deepak Vaishnava

Deepak Vaishnava

FOLLOW US:

SHARE:

Spread the love

राजनांदगांव | 19 मई 2026
संपादक दीपक वैष्णव

राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव, मोहला-मानपुर-अम्बागढ़ चौकी और खैरागढ़-छुईखदान-गण्डई जिलों के रोजगार तलाश रहे योग्य युवाओं के लिए स्वास्थ्य विभाग में नौकरी का एक बड़ा अवसर सामने आया है। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) के अंतर्गत विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों के लिए कुल 22 कैडर के तहत 332 रिक्त पदों पर संविदा भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किया गया है। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार आगामी 29 मई 2026 तक ऑनलाइन आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं।

महत्वपूर्ण विवरण जानकारी
विभाग का नाम राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM), छत्तीसगढ़
कुल पदों की संख्या 332 पद (संविदा भर्ती)
कुल स्वीकृत कैडर 22 कैडर
संबंधित जिले राजनांदगांव, मोहला-मानपुर-अम्बागढ़ चौकी, खैरागढ़-छुईखदान-गण्डई
आवेदन का माध्यम ऑनलाइन (Online)
आवेदन की अंतिम तिथि 29 मई 2026 (शाम 5:00 बजे तक)

प्राप्त आधिकारिक जानकारी के अनुसार, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन जिला राजनांदगांव के अंतर्गत आरओपी (ROP) वर्ष 2025-26 में दिए गए मानव संसाधन के स्वीकृत पदों के तहत यह भर्ती प्रक्रिया शुरू की गई है। इस संयुक्त भर्ती से नवगठित जिलों सहित पूरे अंचल के स्वास्थ्य केंद्रों में मानव संसाधन की कमी को दूर किया जाएगा।

विभाग द्वारा स्पष्ट किया गया है कि निर्धारित तिथि एवं समय के पश्चात किसी भी माध्यम से प्राप्त आवेदनों पर विचार नहीं किया जाएगा। अतः सभी इच्छुक अभ्यर्थियों को समय सीमा के भीतर ही अपना आवेदन सबमिट करने की सलाह दी गई है।

यहाँ क्लिक कर सीधे करें ऑनलाइन आवेदन:

पात्र एवं इच्छुक उम्मीदवार नीचे दिए गए आधिकारिक वेब पोर्टल के माध्यम से सीधे लॉगिन कर फॉर्म भर सकते हैं:

Deepak Vaishnava
Author: Deepak Vaishnava

.

Leave a Comment

Read More